कोका कोला कोक में गन्ने की चीनी का इस्तेमाल करेगी- ट्रम्प

न्यूयार्क 17 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि अटलांटा स्थित शीतल पेय की दिग्गज कंपनी ”कोका-कोला” देश में अपने सोडा और कोक में असली गन्ने की चीनी का इस्तेमाल फिर से शुरू करेगी ।

श्री ट्रम्प ने बुधवार को ट्रुथ सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा “मैं अमेरिका में कोक में असली गन्ने की चीनी के इस्तेमाल के बारे में कोका-कोला से बात कर रहा हूँ और उन्होंने ऐसा करने पर सहमति जताई है।”

इस बीच कोका-कोला की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान के मुताबिक “हम अपने प्रतिष्ठित कोका-कोला ब्रांड के प्रति राष्ट्रपति के उत्साह की सराहना करते हैं। हमारे कोका-कोला उत्पाद रेंज में नए और अभिनव उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।”

गौरतलब है कि कोका-कोला ने लागत में कटौती के प्रयास के तहत 1980 के दशक में ”हाई-फ्रक्टोज़ कॉर्न सिरप” अपनाया था। हालांकि उसे यह बताया गया था कि सामग्री में बदलाव से कोक की शेल्फ लाइफ कम हो जाएगी और निर्माण लागत बढ़ जाएगी।

इस बीच अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव संबधी मामलों के मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने उच्च-फ्रुक्टोज़ कॉर्न सिरप जैसे मीठे पदार्थों के इस्तेमाल की आलोचना की है।

वर्तमान में कोका-कोला अमेरिका में सोडा का एक ऐसा उत्पाद भी उपलब्ध कराता है जिसमें गन्ने की चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे “मैक्सिकन कोक” के नाम से जाना जाता है।

Next Post

टाटा पंच ने छह लाख इकाई के उत्‍पादन का आंकड़ा पार किया

Thu Jul 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘पंच’ ने चार साल से भी कम समय में छह लाख इकाई के उत्‍पादन का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने गुरुवार को इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि इस रिकॉर्ड ने पंच को देश की […]

You May Like