गड्डी पहाड़ में आस्था पर प्रहार: मूर्तियाँ टूटने से तनाव

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत गड्डी पहाड़ में मूर्तियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना ने ग्रामीणों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। शुक्रवार दोपहर जब ग्रामीण श्रद्धालुओं की तरह पूजा-पाठ के लिए पहुंचे तो मंदिर परिसर में मूर्ति टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।ग्रामीण गुड्डू तिवारी ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व एक महात्मा द्वारा इस स्थान पर मूर्तियां स्थापित की गई थीं। तब से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना और धार्मिक साधना का केंद्र रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कई धार्मिक अनुष्ठान होते रहे हैं और लोगों की आस्था इस स्थान से गहराई से जुड़ी रही है। लेकिन इस घटना ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत न कर सके।

इनका कहना है-

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मूर्ति तोड़े जाने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है तथा आसपास के लोगों से पूंछताछ की जा रही है। जो भी व्यक्ति इस कृत्य में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुधांशु तिवारी , थाना प्रभारी रामपुर नैकिन

Next Post

भूतेश्वर महादेव मंदिर भूमि विवाद में हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!

Sat Nov 22 , 2025
शाजापुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ ने शाजापुर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर से जुड़े भूमि विवाद में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अपीलकर्ताओं द्वारा मांगी गई. अस्थायी निषेधाज्ञा स्ट को निरस्त कर दिया है. न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि वादी अपना कब्जा साबित नहीं कर पाए और रिकॉर्ड के अनुसार […]

You May Like