स्विट्जरलैंड 17 जुलाई (वार्ता) इटली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 2-1 से हराकर 1997 के बाद पहली बार यूईएफए महिला यूरो 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
बुधवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पहले हाफ में अपेक्षाकृत तनावपूर्ण शुरुआत के बाद, क्रिस्टियाना गिरेली ने 50 मिनट बाद वन-टच गोल करके इटली को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला करते हुए बॉक्स में एडा हेगरबर्ग पर किए गए फाउल के लिए पेनल्टी दी गई। नॉर्वे की कप्तान ने स्पॉट किक की जिम्मेदारी ली, लेकिन इस टूर्नामेंट में दूसरी बार उनका प्रयास गोलपोस्ट से बाहर चला गया। इटली ने 28 साल बाद यूईएफए महिला यूरो के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
हेगरबर्ग को इन गलतियों को सुधारने में केवल छह मिनट लगे और उन्होंने नजदीक से मारेन मजेल्डे की शानदार गेंद को गोलपोस्ट में डालने में कोई गलती नहीं की। एक समय ऐसा लग रहा था कि खेल अतिरिक्त समय तक खिंच सकता है, लेकिन इटली की बढ़त अंतिम समय में गिरेली के जोरदार हेडर से बढ़ा कर 2-1 कर दिया। इटली ने इसके बाद विरोधियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
