दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को आपातस्थिति में मुंबई में उतारा गया

नई दिल्ली (वार्ता) राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6271 को बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातस्थिति में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आज दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6ई 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। उचित प्रक्रियाओं के बाद विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

प्रवक्ता ने कहा “ हालांकि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और मेंटिनेंस किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए वैकल्पित विमान की व्यवस्था की गयी है, जो यात्रियों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, यात्रियों, चालक और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

 

 

Next Post

दिया कुमारी ने दिव्यांग बच्चों के साथ साझा किए भावनात्मक पल

Thu Jul 17 , 2025
अजमेर, (वार्ता) राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को राजस्थान महिला कल्याण मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर अजमेर के चाचीयावास स्थित मीनू स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ भावनात्मक पल साझा किये। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दिया कुमारी ने […]

You May Like