
रतलाम। मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में पानी मिले पेट्रोल की घटना के बाद रतलाम जिले में पेट्रोल पंपों की सख्त जांच शुरू की गई है। कलेक्टर राजेश बाथम और भोपाल के नियंत्रक नाप-तौल के आदेश पर निरीक्षक भारत भूषण ने अंबिका बॉयोफ्यूल, ग्राम धामनोंद, बासबाड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि डिस्पेंसिंग पंप का समय पर पुनः सत्यापन और मुद्रांकन नहीं कराया गया था। यह विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 का उल्लंघन पाया गया। विभाग ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिले में अन्य पंपों की जांच लगातार जारी रहेगी।
