समाज हित में आगे आया युवाओं का वर्ग,शिक्षित युवाओ का होगा सम्मान

नाटाराम/नाहरगढ: समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं मुख्य धारा से जोड़ने के साथ गंधर्व युवा सामाजिक सेवा समिति मध्य प्रदेश की बैठक समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह बात गंधर्व युवा सामाजिक सेवा समिति मध्यप्रदेश की बैठक में मंदसौर मे समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व शिक्षक केंद्रीय विद्यालय मांगीलाल असवार अरनोद ने कहीं। उन्होंने कहा कि समाज में जहां भी शिक्षा की जरूरत लगेगी, युवाओं के साथ तन मन धन से साथ रहूंगा।
बैठक में रमेश बामणिया नेतावली ने कहा की युवाओं को सामाजिक क्षेत्र मे आगे आने की आवश्यकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम गंधर्व(राजाखेङी) भुनियाखेङी ने कहा कि शासकीय योजनाओं के लाभ समाज के हर व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रयास करना है। साथ ही समाज का शीघ्र ही युवक युवती परिचय सम्मेलन करना है। मध्यप्रदेश में भी राजस्थान, गुजरात की तरह जाती प्रमाण बने।राहुल गंधर्व नाटाराम ने कहा की संगीत की शिक्षा में हम अव्वल है यह बात सही है।,लेकिन इसके साथ ही अन्य रोजगार से भी युवाओं को जोड़ना होगा। जिससे हमारे युवा व्यवसायिक गतिविधि मे आगे आये।

भारत खिची भरमपुरा ने कहा कि प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रमो को युवाओं को मिलकर सफल करना है। एक दूसरे की मदद करना है।जितेंद्र गंधर्व हाङी पिपलिया ने कहा कि महिला शिक्षा पर भी हमें अधिक जोर देना होगा । समिति का पंजीयन के साथ समाज हित में खाता खोलना है। उसमें दान राशि एकत्रित कर सामाजिक कार्य में लगाना होगी।

Next Post

निराश्रित गौवंश के उपचार के लिए आई विशेषज्ञों की टीम ने किए 7 ऑपरेशन

Sun Jul 13 , 2025
दमोह: शहर के पुराना थाना स्थित सीएसपी कार्यालय में वैष्णवी निःस्वार्थ गौसेवा समिति, दमोह द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए निराश्रित व घायल गौवंश के उपचार हेतु एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय से आई विशेषज्ञों की टीम ने घायल […]

You May Like