जिनेवा 12 जुलाई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पाने की कोशिश में लगभग 800 लोग मारे गए हैं।
जिनेवा में एक प्रेस वार्ता में शुक्रवार को ओएचसीएचआर की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि 7 जुलाई तक, ओएचसीएचआर ने गाजा में सहायता वितरण क्षेत्रों में 798 हत्याओं को दर्ज किया है।
उन्होंने कहा “ इनमें गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) स्थलों के आसपास 615 और संभवतः सहायता काफिलों के मार्गों पर 183 मौतें शामिल हैं। ”
उन्होंने यह भी बताया कि ज़्यादातर मौतें गोली लगने से हुई हैं। सुश्री शमदासानी ने कहा कि ऐसी स्थिति अस्वीकार्य है, फिर भी यह जारी है।
