रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, 9 प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमत

अनूपपुर। रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा पेन्ड्रारोड़ द्वारा अपने पंचशील कार्यक्रम के अंतर्गत रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में मजदूर कांग्रेस द्वारा पदयात्रा व जनसंपर्क के माध्यम से छुलहा जैतहरी से खोंगसरा तक रेलवे स्टेशन, कॉलोनी एवं कार्यालयों में कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं संकलित की गईं। इन समस्याओं के संबंध में शाखा सचिव एन. हेमंत कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को सहायक मंडल अभियंता पेन्ड्रारोड़ को लिखित ऐजेंडा सौंपा गया था। इस पर कार्रवाई हेतु 11 जुलाई को एक विशेष अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेल प्रशासन की ओर से सहायक मंडल अभियंता मृत्युंजय कुमार मोहन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) हरिओम सोनवार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) अबोध कुमार उपस्थित रहे। वहीं मजदूर कांग्रेस की ओर से जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, शाखा सचिव एन. हेमंत कुमार, शाखा पदाधिकारी इरसाद अहमद, यू. प्रभाकर राव और वीर सिंह मीणा शामिल हुए।

बैठक में 9 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में बनी सहमति

बैठक मे पेन्ड्रारोड़ एवं खोंगसरा में की-मेन की बीट की लंबाई में एकरूपता लाये जाने, ट्रैक मेंटेनरों पर चार्टशीट की अधिकता को कम कर काउंसिलिंग किए जाने, खाली पदों को भरने की मांग मंडल प्रशासन को भेजे जाने, भनवारटंक स्टेशन पर कर्मचारी मोटरसाइकिल स्टैंड एवं स्टेशन पहुंच मार्ग हेतु सीसी सड़क विशेष बजट से बनाई जाने, रनिंग कर्मचारियों हेतु मोटरसाइकिल स्टैंड बनाने, अमृत स्टेशन में तोड़े गए चिल्ड्रन पार्क एवं बैडमिंटन कोर्ट का सर्वे कर पुनर्निर्माण किए जाने, कॉलोनी और कार्यालय परिसरों में स्थित खतरनाक पेड़ों की छंटाई किए जाने, सभी रेलवे कार्यालयों में महिला टॉयलेट की व्यवस्था हेतु सर्वे किए जाने, जोनल कार्यों की प्राथमिकता मजदूर कांग्रेस के साथ संयुक्त सर्वे के माध्यम से तय कर विकास व सुधार कार्य किए जाने, टीआरडी कर्मचारियों के लिए आईओडब्‍ल्‍यू पेन्ड्रारोड़ के सामने मोटरसाइकिल स्टैंड का निर्माण किए जाने जैसे प्रमुख मुद्दे रखे गये।

Next Post

स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर में घुसी

Sat Jul 12 , 2025
कोतमा। आज वार्ड क्रमांक 2 रेलवे फाटक तिराहे के पास एक निजी विद्यालय के बस चालक द्वारा बेलगाम गति से चलाने के दौरान बेकाबू होकर बस घर में घुस गई। बस की टक्कर से घर की पट्टी, लोहे का शटर एवं छज्जे के हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त हादसे से […]

You May Like