गुरु पूर्णिमा:परमहंस आश्रम धरकुण्डी में भक्तो का रहा सैलाब

सतना: जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिले भर में सतना से लेकर मैहर तक विभिन्न गुरु आश्रमों में श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सबसे अधिक प्रभावशाली और भव्य आयोजन घने जंगलों के बीच बसे परमहंस आश्रम धरकुण्डी में देखने को मिला, जहां स्वामी सच्चिदानंद महाराज धरकुण्डी सरकार की अनुपस्थिति में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
लाइव हुए दर्शन
गरु पूर्णिमा में दोपहर 12 बजे भक्तों ने मुंबई के बदलापुर परमहंस आश्रम से स्वामी सच्चिदानंद महाराज के लाइव दर्शन किए। इस दौरान गुरुदेव ने अपने आशीर्वाद रूपी वचनों से भक्तों को संबोधित किया, जिसने सभी के मन को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। दर्शन के पश्चात आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ पंगतें लगाई गईं। एक बार में लगभग तीन हजार से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक परमहंस आश्रम धरकुण्डी में करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे।
भीड़ नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत
आश्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अपने अनुशासन के लिए धारकुंडी का परमहंस आश्रम विख्यात है,यहां पहंचने वाले भक्तों को आश्रम के अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है लिहाजा भारी भीड़ के बाद भी कोई परेशानी या भगदड़ जैसे हालात यहां नहीं होते हैं। भारी संख्या में वाहनों और श्रद्धालुओं के कारण आश्रम के आसपास तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी प्रयास करना पड़ा। यह आयोजन न केवल गुरु पूर्णिमा के महत्व को दर्शाता है, बल्कि भक्तों के बीच गुरु भगवान स्वामी सच्चिदानंद के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण को भी उजागर करता है। परमहंस आश्रम धरकुण्डी में इस उत्सव ने सतना जिले में गुरु-शिष्य परंपरा की गहरी छाप सालों से छोड़ती आ रही है।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश को लेकर हत्या की आशंका

Fri Jul 11 , 2025
सतना:जमोड़ी ग्राम के पास टमस नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान देर रात डीपीएस चौराहा सोनौरा निवासी अनुराग गौतम के रूप में हो गई. हलांकि अनुराग के अचानक लापता होने की शिकायत कोलगवां थाने में एक दिन पहले यानि मंगलवार की शाम को दर्ज कराई गई थी.मिली जानकारी के […]

You May Like