रांची, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश और हरियाणा, ओडिशा बनाम बिहार, मिजोरम बनाम पंजाब तथा झारखंड और मध्यप्रदेश भिड़ेंगे।
आज यहां दिन के पहले मैच में मिजोरम ने पूल ‘ए’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 4-0 से हराया। मिजोरम के लिए कप्तान वानलालरिनहुई (13वें, 34वें मिनट) ने गोलकर शुरुआत से ही बढ़त बनाई और वह दो गोल करके शीर्ष गोल स्कोरर रहीं। लालरेमरुति एस्तेर ने (17वें मिनट) और लालदिनपुई (51वें मिनट) एक-एक गोल करके दिल्ली को मैच से दूर कर दिया। इस जीत के साथ मिजोरम पूल ‘डी’ में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है।
दिन के दूसरे मैच में बिहार ने डिवीजन ‘ए’ में दिल्ली को 6-0 से हराया। बिहार के लिए पुष्पांजलि कुमारी ने (दूसरे, 35वें, 58वें मिनट) में गोलकर हैट्रिक बनाई। कप्तान सिद्धि कुमारी ने (31वें, 60वें मिनट) दो गोल किए जबकि विनायक सिद्धि ने (57वें मिनट) में एक गोल किया। इस जीत के साथ बिहार अब पूल डी में दूसरे स्थान पर है।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सुबह 6:00 बजे, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच ओडिशा बनाम बिहार सुबह 8:00 बजे, तीसरा क्वार्टर फाइनल मिजोरम और पंजाब के बीच सुबह 10:00 बजे तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में झारखंड और मध्य प्रदेश 1600 बजे भिड़ेंगे।
