प्यार में मिला धोखा: मेडिकल कालेज में काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी

विदिशा। एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. भोपाल का रहने वाला एक युवक, जो विदिशा मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था, उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक महिला का जिक्र है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है.

घटना मेडिकल कॉलेज परिसर की है, जहां दीपक नाम के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीपक मेडिकल कॉलेज में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ समय से गुमसुम और परेशान रहता था. परिजनों को भी अंदेशा नहीं था कि वो ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा.दीपक भोपाल का रहने वाला था। मेडिकल कॉलेज में काम करता था। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक महिला का नाम लिखा गया है. पुलिस को दीपक के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें साफ तौर पर एक महिला का जिक्र है। इस बात से साफ इशारा मिलता है कि दीपक किसी गहरे प्रेम संबंध में था, जो शायद टूट चुका था या तनाव में था। अब पुलिस उस महिला की पहचान और इस रिश्ते की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.विदिशा सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना मिली है। सुसाइड नोट में किसी महिला का नाम है. पूरी जांच की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था।

Next Post

लोहांगी मेले में गुरूपूर्णिमा पर हुआ वायु परीक्षण

Thu Jul 10 , 2025
विदिशा। गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित लोहांगी मेले में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ वायू परीक्षण की परंपरा भी निभाई गई। इस अवसर पर पंडित पंकज दुबे द्वारा विधिवत रूप से वायु परीक्षण किया गया। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार वायु परीक्षण के माध्यम से वर्षा, फसल एवं मौसम की […]

You May Like

मनोरंजन