देवी अहिल्या संस्था की वरीयता सूची जल्द जारी करें

इंदौर: शहर की विवादित देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण सहकारी संस्था की वरीयता सूची जल्द जारी की जाएं। संस्था सदस्यों की पात्रता और अपात्रता की जांच कर चयन प्रक्रिया पूरी कर सूची को अंतिम रूप दे। यह निर्देश आज कलेक्टर ने सहकारिता,आईडीए और कॉलोनी सेल विभाग को दिए.

कलेक्टर आशीष सिंह से आज देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण सहकारी संस्था के सदस्यों ने मुलाकात कर समस्या बताई थी. सदस्यों ने कलेक्टर से संस्था वरीयता सूची प्रकाशित करने की मांग की. इसके बाद कलेक्टर ने मौके से ही मोबाइल पर संबंधित विभाग प्रमुखों से चर्चा की. साथ ही निर्देश दिए उक्त संस्था के कार्य को सर्वो‘च प्राथमिकता देकर पूर्ण करें।

Next Post

शासकीय भूमि के कब्जे पर चला बुल्डोजर

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर: अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए उसके अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चला दिया है। मेसर्स अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स से 6.47 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। कार्रवाईं तहसीलदार प्रदीप तिवारी व राजस्व टीम ने की।विदित हो कि अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित […]

You May Like