फोन कर बुलाया और मार दी चाकू

जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक टेंट कर्मचारी को फोन करके बुलाया और शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगेे, मना करने पर चाकू से हमला कर चोटें पहुंचाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक हरिकिशन रजक 24 वर्ष निवासी ग्राम बिनेकी बिलहा मोहल्ला पाटन ने सूचना दी कि वह टेंट का काम करता है। बीती रात 10-15 बजे गोरखपुर से लौट रहा था.

लगभग 10-30 बजे उसे शुभम चौधरी ने कॉल करके सूर्या होटल के पास कलारी के सामने बुलाया था। वह रात लगभग 10-40 बजे कलारी के सामने पहॅुचा तभी शुभम चौधरी एवं राजा उर्फ शुभम चौधरी दोनों साथ में खड़े थे। शुभम चौधरी उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। शुभम ने चाकू से हमला कर चोटें पहुंचा दी।

Next Post

आवारा मवेशी कर रहे फसलों को नुकसान

Wed Jul 9 , 2025
जबलपुर: आवारा मवेशियों के झुंड से बरेला क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी के सबब बने हुए हैं। सड़कों पर उनके चलते आवा गमन प्रभावित हो रहा है। किसान सेवा सेना के जिला संरक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जहां एक और आवारा मवेशी मार्गो पर आवागवन पर बाधा बन […]

You May Like