न्याय सत्याग्रह के बाद पटवारी के साथ कांग्रेस नेताओं ने दी गिरफ्तारी

*पुलिस ने तुरंत रिहा भी कर दिया*

अशोकनगर। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज मंगलवार को अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता यहां पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे।

कार्यक्रम में आ रहे विधायकों और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के काफिले को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग के लिए रोका। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें रोकने के लिए 8 जिलों की पुलिस बुलाई गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ता का जहां पसीना गिरेगा, वहां मेरा, कांग्रेस के नेताओं के खून की अंतिम बूंद भरी गिरेगी।

कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी विवेक शर्मा ने अशोक नगर में मंच से जीतू पटवारी सहित न्याय सत्याग्रह में उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। तत्काल ही अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने की घोषणा कर दी।

Next Post

बस के नीचे घुस गया बाईक सवार युवक, तोड़ा दम

Tue Jul 8 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना के समीपी चमराडोल पेट्रोल पंप के पास आज दिन मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे एक मोटरसाइकिल चालक कैलाश बस सर्विस के नीचे समा गया। जहां झारा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरई थाना का पुलिस अमला घटनास्थल पहुंच गुस्साएं […]

You May Like

मनोरंजन