गूजरसानी में ट्रैक्टर चालक ने गंवाई जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

नारायणगंज: विकासखंड के ग्राम गूजरसानी में खेत में कार्य करने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक ट्रैक्टर खेत की मेढ़ पार करते समय पलट गया। सूचना मिलने पर नारायणगंज टिकरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार ग्राम गूजरसानी निवासी भैया लाल धुर्वे अपने एक किसान के खेत में जुताई का कार्य कर रहा था। खेत में जुताई का कार्य पूरा होने के बाद भैया लाल अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को खेत की मेढ़ से पार करते समय भैया लाल ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस गंभीर हादसे में ट्रैक्टर चालक भैया लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना तत्काल नारायणगंज टिकरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

बताया गया कि मृतक ट्रैक्टर चालक भैया लाल का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Next Post

मऊ और सांवेर के कार्यकर्ताओं ने खंडेलवाल का किया स्वागत

Mon Jul 7 , 2025
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का इंदौर के बायपास रोड स्थित एकजोटिका होटल में इंदौर ग्रामीण जिले के मऊ व सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश शासन के […]

You May Like