कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव

कटिहार (वार्ता) बिहार के कटिहार में नगर थाना क्षेत्र में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरु कर

दी। उन्होंने कुछ घरों को भी निशाना बनाया और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को जायजा लिया। जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आज की घटना अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि कटिहार हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए प्रसिद्ध रहा है।

 

 

Next Post

क्या पाकिस्तान सिर्फ मोहरा निकला?

Mon Jul 7 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like