लगातार 13वीं बार राजद के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव

पटना, 05 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज औपचारिक रूप से लगातार 13वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

राजद की राष्ट्रीय परिषद की शनिवार को यहां आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच श्री यादव को औपचारिक रूप से राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। यह संयोग ही है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पार्टी के स्थापना दिवस के दिन ही हुई।

श्री यादव ने बैठक को संबोधित करते कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने पर तुली हुई है। भगवा पार्टी का आम आदमी के हितों से कोई लेना-देना नहीं है और वह चुनावी लाभ के लिए समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने में लगी हुई है।

श्री यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अगले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राजद को बिहार में सत्ता में लाने के प्रयासों में कोई ढील नहीं होनी चाहिए।

Next Post

पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा सम्पन्न

Sat Jul 5 , 2025
भुवनेश्वर 05 जुलाई (वार्ता) ओड़िशा के पुरी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर लाखों श्रद्धालु आज भगवान जगन्नाथ की ‘बाहुदा यात्रा’ (वापसी रथ उत्सव) देखने के लिए तीर्थ नगरी पुरी में उमड़ पड़े। भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा […]

You May Like