लकड़ी चोरों से जब्त 4 बाइक ले उड़े चोर

बुधनी. वन परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बांसापुर स्थित वन चौकी में चोरों ने धावा बोला. वन चौकी में जब्ती में रखे चार दो पहिया वाहनों को चुराकर ले गए. मामले की जानकारी एसडीओ वन विभाग ने पुलिस को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार गत 23 जून की रात वन विभाग कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि वन चौकी बांसापुर में अवैध लकड़ी ले जाते समय जब्त किए गए दो पहिया और चार पहिया वाहन चौकी परिसर में रखे हुए थे. जिसमें से चार दुपहिया वाहन नदारद मिले. एसडीओ सुकृति ओसवाल ने इस मामले में पुलिस को आवेदन दिया है. सूत्रों की माने तो वन चौकी पर जहां दिन में डिप्टी रेंजर और कर्मचारी मौजूद रहते हैं तो वन रक्षक का निवास भी है जिसमें वन रक्षक और चौकीदार रात में रहते हैं. ऐसे में कर्मचारियों की मौजूदगी होने के बाद गाडिय़ां चोरी होना हैरानी की बात है. हालांकि इस मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है.

मामले में एसडीओ सुकृति ओसवाल ने बताया कि तीन चार दिन पहले जांच चौकी में हुई चोरी की घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारी को बिना अवगत करवाए डिप्टी रेंजर ने थाने में जाकर सूचना दी. इसके बाद एसडीओ सुकृति ओसवाल को मामले की जानकारी दी गई. साथ ही चौकी पर पदस्थ अस्थाई चौकीदार के साथ मारपीट की गई जिसके संबंध में चौकीदार ने वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत कराया गया है.

Next Post

विद्यार्थी अधिक ज्ञान अर्जित कर देश के विकास में करें सहयोग

Fri Jul 4 , 2025
सीहोर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले के 2752 विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप क्रय करने के लिए 6 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि अंतरित की. लैपटॉप की राशि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में जिले की 1707 छात्राएं और 1045 छात्र शामिल हैं. जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थित आवासीय खेलकूद […]

You May Like