‘आमि डाकिनी’ में मीरा के किरदार के लिए अपने जीवन से प्रेरणा लेती हैं राची शर्मा

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री राची शर्मा ने बताया है कि शो ‘आमि डाकिनी’ में मीरा के किरदार के लिए वह अपने जीवन से प्रेरणा लेती है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘आमि डाकिनी’ कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है।इस धारावाहिक में हर किरदार अपने भीतर प्यार, क्षति और अनकहे सच का बोझ लिए हुए है,जहां हुस्न भी है, मौत भी। इसी कहानी के केंद्र में हैं मीरा घोष, जिनका किरदार राची शर्मा निभा रही है। मीरा सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि अपने परिवार की भावनात्मक रीढ़ हैं,एक ऐसी महिला जो कर्तव्य और प्रेम के बीच संतुलन साधे हुए है।

राची शर्मा ने बताया कि वह मीरा के सफर से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, “मीरा घोष बहुत बहादुर है, लेकिन उतनी ही भावुक भी। बहुत कम उम्र से ही वह अपने परिवार की ताकत बन गई, खासकर तब से जब उन्होंने बचपन में ही अपनी माँ को खो दिया। यही वजह है कि उनकी छोटी बहन उन्हें प्यार से ‘मीरा माँ’ कहती है, क्योंकि मीरा ने माँ की भूमिका निभाई और अपनी बहन की परवरिश की। वह अपनी बहन की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है और उसमें एक अटूट ‘कभी हार न मानने’ वाला जज़्बा है,यह बात मुझसे बहुत मेल खाती है। मेरे पास एक छोटा भाई है, और मीरा की एक छोटी बहन। भाई-बहन का यह रिश्ता मेरे दिल के बहुत करीब है।”

‘आमि डाकिनी’, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होता है।

Next Post

एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की रिलीज के 25 साल पूरे हुये

Fri Jul 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए हैं। एकता कपूर निर्मित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 03 जुलाई, 2000 से शुरू हुआ था।इस शो का निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर […]

You May Like