उड़द की बोली सुनते ही भड़के किसान, पाटन कृषि उपज मंडी में लगाया जाम

जबलपुर। गुरुवार को पाटन कृषि उपज मंडी में उड़द की बोली की शुरुआत होते ही किसान भड़क उठे। बोली की शुरुआती कीमत 5300 रुपए प्रति क्विंटल सुनते ही आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट के सामने धरना दे दिया और मंडी परिसर का मुख्य मार्ग जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि इस बार अच्छी फसल के बावजूद मंडी में उड़द की कीमतें बेहद कम रखी जा रही हैं, जिससे उन्हें लागत मूल्य तक वसूलना मुश्किल हो रहा है। किसानों की मांग थी कि सरकार और मंडी प्रशासन न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करे और बोली की शुरुआत 7000 रूपए प्रति क्विंटल से हो। धरना और जाम की वजह से मंडी के आसपास भारी ट्रैफिक जाम हो गया। आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मंडी प्रशासन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसानों को आश्वाशन देकर धरना- प्रदर्शन समाप्त कराया। जिसके बाद उड़द की खरीदी 6000 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू हुई।

Next Post

अचानक सीने में दर्द से 27 वर्षीय कॉन्ट्रैक्टर की मौत, बेंगलुरु से श्योपुर लौटा था

Thu Jul 3 , 2025
श्योपुर। नगर पालिका के पीछे रहने वाले 27 वर्षीय सौरभ गौड़ की आज गुरुवार दोपहर मौत हो गई। सौरभ दो दिन पहले ही बेंगलुरु से श्योपुर लौटा था। वह वहां ठेकेदारी का काम करता था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। सौरभ को सीने में तेज दर्द की शिकायत […]

You May Like

मनोरंजन