ग्वालियर: नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिकी प्रभारी विनोद यादव ने आज नगर निगम कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ग्वालियर शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, विद्युत सामग्री की मेंटेनेंस, और मौलिक निधि से पार्षदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सामग्री वार्डों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की विद्युत समस्याओं को उठाया। यादव ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में पार्षद शकील मंसूरी, मनोज राजपूत, आशिफ मिर्जा बेग, धर्मेन्द्र जैन, अंकित कटहल, प्रमोद खरे, मनीष शर्मा, नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, विद्युत अधीक्षक यंत्री अतिवल सिंह यादव, केवल यादव, दिनकर, अभिलाषा भंगेल, स्मार्ट सिटी से तिवारी और हरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
