पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, व्यापारियो से सॉरी बोलने एसपी ऑफिस पहुंचे

शिवपुरी। दो दिन पहले कोर्ट रोड पर एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में शहर के व्यापारी एसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी अमन सिंह राठौर से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई। व्यापारियों का आरोप था कि इस घटना में पोहरी के पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा के भतीजे का नाम सामने आ रहा है, जिससे वे काफी डरे हुए थे।

व्यापारी एसपी से अनुरोध कर रहे थे कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और व्यापारी अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट रोड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने और व्यापारी सुरक्षा को बढ़ाने की आवश्यकता जताई। एसपी ने मामला गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को बाजार में चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।

जब व्यापारी एसपी दफ्तर से बाहर आ रहे थे, तो उनकी मुलाकात पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा से हुई। व्यापारियों ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद पूर्व मंत्री ने कहा, ‘आप मुझे अच्छे से जानते हैं, ऐसी घटनाएं पांच साल में कभी नहीं हुईं।’ फिर उन्होंने ‘सॉरी’ कहकर बात को समाप्त किया। इस पर व्यापारियों ने कुछ नहीं कहा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम पर मंत्री का ध्यान दिलाया।

Next Post

ग्वालियर आकर 4 जुलाई को सघन दौरा कर शहर की सड़कों का करेंगे निरीक्षण तुलसी सिलावट

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुईं ग्वालियर शहर की सड़कों की मरम्म्त का कार्य लगातार व अभियान बतौर करने के निर्देश नगर निगम एवं सड़कों के निर्माण से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे 4 जुलाई को ग्वालियर […]

You May Like