ट्रंप ने विक्ट्री 45-47’ इत्र लांच किया

वाशिंगटन, 1 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुरुषों और महिलाओं के लिए ‘विक्ट्री 45-47’ इत्र लांच किया है।

श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ’ पर लिखा ‘ट्रम्प इत्र यहाँ हैं। इन्हें ‘ विक्ट्री 45-47’ कहा जाता है क्योंकि ये पुरूषों और महिलाओं में जीत, शक्ति और सफलता के बारे में हैं। अपने लिए एक बोतल लें और अपने प्रियजनों के लिए भी एक लेना न भूलें। आनंद लें, मौज-मस्ती करें और जीतते रहें!’

इत्रों के नाम में संख्या 45 और 47 इस तथ्य को दर्शाती है कि श्री ट्रम्प अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति हैं।

गौरतलब है कि 16 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटों एरिक और डोनाल्ड जूनियर ने टी वन वायरलेस मोबाइल सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। मोबाइल सेवा के अलावा अगस्त में ट्रम्प मोबाइल टी वन फ़ोन भी जारी किया जाएगा।

 

Next Post

क्यूबा पर लगाए नए अमेरिकी प्रतिबंध “आपराधिक नीति” हैं- विदेश मंत्री

Tue Jul 1 , 2025
मेक्सिको सिटी, 1 जुलाई (वार्ता) क्यूबा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आज जारी ‘ज्ञापन’ एक ऐसी ‘आपराधिक नीति’ है जो समूचे क्यूबा के लोगों के अधिकारों का उल्लंघन करती है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोडरिग्ज पारिला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी एक पोस्ट […]

You May Like