त्रिपुरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के 11 विद्यार्थी कोविड संक्रमित पाये गये

अगरतला, 29 जून (वार्ता) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के 11 विद्यार्थीियाें को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने रविवार को इन्हें घर भेज दिया।

सिपाहीजाला के जिलाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शिव जायसवाल ने कहा कि संक्रमित छात्रों पर प्रारंभिक उपचार का कोई असर नहीं हुआ और इसलिए उन्हें घर भेजने का निर्णय रविवार को लिया गया। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों में कोई गंभीर मामला नहीं है और वे दो सप्ताह की अलगाव अवधि पूरी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने स्कूल परिसर और छात्रावास को सैनिटाइज कर दिया है।

Next Post

मिडिल कॉरिडोर वैश्विक परिवहन को गति प्रदान करेगा: तुर्की

Sun Jun 29 , 2025
इस्तांबुल, 29 जून (वार्ता) तुर्की ने कहा है कि मिडिल कॉरिडोर पहल वैश्विक परिवहन और रसद में नयी गति लायेगा जिससे एशिया और यूरोप के बीच ‘रणनीतिक संबंध’ स्थापित होगा। देश के परिवहन और अवसंरचना मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू ने शनिवार को मिडिल कॉरिडोर प्रमोशन कार्यक्रम में क्षेत्रीय देशों के लिए […]

You May Like