सोना, चांदी में गिरावट

इंदौर, 29, जून (वार्ता)। सप्ताहांत सोना 2050 रुपये तथा चांदी 500 रुपये सस्ती बिकी। इस दौरान चांदी सिक्का में भाव ऊंचे रहे।

कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 98650 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 96700 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 105600 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 105100 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 98700 नीचे में 96500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 106300 तथा नीचे 104500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3274 डॉलर तथा चांदी 3598 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Next Post

‘बिहार में मतदाता सूचियाें की समीक्षा में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी’

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों की ‘विशेष सघन समीक्षा’ के लिए चुनाव आयोग की ओर से घर-घर चलाए जा रहे अभियान में सहयोग के लिए विभिन्न दलों ने कुल मिलाकर अपने डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय एजेंट बनाया है। […]

You May Like

मनोरंजन