शिवाजी जयंती पर मुद्रा बाजार में अवकाश

मुंबई, 19 फरवरी (वार्ता) छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर गुरुवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा।
महाराष्ट्र में आज छत्रपति शिवाजी जयंती मनायी गयी। इस मौके पर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार और शेयर बाजारों में करेंसी डेरिवेटिव सिग्मेंट में कारोबार नहीं हुआ। हालांकि इक्विटी सिग्मेंट खुला था और शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट रही।
कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को मुद्रा बाजारों में सामान्य कारोबार होगा।

Next Post

ओपनएआई के वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज ओसबोर्न ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

Thu Feb 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 फरवरी (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) क्षेत्र के प्रमुख अमेरिकी संगठन ओपनएआई के वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज ओसबोर्न ने गुरुवार को राजधानी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और एआई के विकास पर चर्चा की। श्री ओसबोर्न देशों के लिए ओपनएआई के प्रमुख हैं। उपराष्ट्रपति के […]

You May Like