स्कूली बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति रैली

कुक्षी।नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाने के लिए 26 से 30 जून तक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार, संजीव अग्रवाल के संरक्षण में कुक्षी न्यायालय में विद्यालय के बच्चों को साथ में लेकर प्रदर्शन संदेह रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे अपने हाथों में नशे के दुरूपयोग को बताते हुए पोस्टरों को लेकर शहर में निकले। रैली को प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय एवं अन्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ अधिवक्ता आर.पी. पहाड़िया के द्वारा रवाना किया गया। अम्बुज पाण्डेय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है इनमें भगवान का रूप होता है और इनकी बातों को उनके अभिभावक मानते है। इसलिए उस रैली में बच्चों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर न्यायाधीश सचिन जाधव, न्यायाधीश हर्ष राज दुबे, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दिनेशचंद्र पाटीदार अपनी कार्यकारणी सहित एवं शासकीय अधिवक्ता आर.के. गुप्ता,देवेश पाटीदार एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

उक्त कार्यकम मे ब्राईट कान्वेट स्कूल के संचालक डॉ. निर्मल पाटीदार एवं उनके विद्याालय का स्टॉफ भी मौजूद रहा।

Next Post

कन्या पूजन कर सुकन्या खातों की पासबुक का सिंधिया ने किया वितरण

Sat Jun 28 , 2025
गुना। आज क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इस साल 1 मई के उपरांत गुना संसदीय क्षेत्र में जन्मी बालिकाओं के लिए डाकघर में सुकन्या खाते खुलवाए गए, इन सुकन्या खाते की पासबुक वितरण का कार्यक्रम गुना के शुभ विदाई गार्डन में सिंधिया के […]

You May Like