लिस्बन, (वार्ता) क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी क्लब अल-नासर के साथ दो साल का नया करार किया है जिसके बाद वह अपने 42वें जन्मदिन के बाद तक सऊदी प्रो लीग क्लब के साथ बने रहेंगे।
पुर्तगाल के 40 वर्षीय कप्तान मैनचेस्टर यूनाइटेड को खराब परिस्थितियों में छोड़ने के बाद दिसंबर 2022 में रियाद स्थित टीम में शामिल हुए थे। उनका पिछला अल-नासर करार जून के अंत में समाप्त होने वाला था।
एक्स पर एक पोस्ट में, रोनाल्डो ने लिखा “ एक नया अध्याय शुरू होता है। वही जुनून, वही सपना। आइए साथ मिलकर इतिहास बनाएं।”
