
दमोह.अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले बुधवार को दमोह जिला कायस्थ समाज द्वारा एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम दमोह कलेक्टर को सौंपा गया. इस ज्ञापन में कायस्थ समाज द्वारा कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है बता दें कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 14 जून को महाराष्ट्र के बीड़ महाराष्ट्र में कथा के दौरान कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त को लेकर अभद्र टिप्पणी की जिससे पूरे देश की कायस्थ समाज को गहरा आघात लगा और पंडित मिश्रा का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है. इसी कडी में दमोह में मंडलेश्वर श्री चित्रगुप्त पीठ, मंत्र लेखन बैंक किरणानंद, अध्यक्ष कायस्थ समाज दमोह भागवती श्रीवास्तव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया.साथ ही मांग की है कि पंडित प्रदीप मिश्रा इस तरह से की गई. टिप्पणी के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त व यमराज के साथ-साथ पूरे कायस्थ समाज से श्री चित्रगुप्त पीठ मथुरा जाकर माफी मांगे, माफी नहीं मांगते तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जाये.अन्यथा संपूर्ण कायस्थ समाज आंदोलन के लिए विवश होगा. इस दौरान दमोह कायस्थ समाज के सदस्य मौजूद रहे.
