
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम भटनावर तहसील पोहरी में श्री राम जानकी मंदिर से लगी हुई शासकीय भूमि 113 बीघा पर मंदिर के पुजारी का कब्जा हैं, मंदिर का पुजारी न ही मंदिर की ठीक से देखरेख करता हैं और मंदिर की जमीन को बटाई से करवाते हुए उसका दुरुपयोग कर रहा हैं, ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी अतिआवश्यक हैं वहीं युवक ने बताया कि युवक द्वारा आवेदन देने के बाद भी सुरक्षा प्रदान करने में राजस्व द्वारा लापरवाही की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार शिवकुमार भट्ट स्व. द्वारिका प्रसाद भट्ट निवासी ग्राम भटनावर तहसील पोहरी ने बताया कि राम जानकी का मंदिर भटनावर में हैं जिससे करीब 113 बीघा जमीन लगी हुई हैं। सन 2000 से अभी 2025 तक उस जमीन पर कब्जा है। उस जमीन से पुजारी सिर्फ अपना स्वार्थ निकालते हैं, जमीन को बटाई से देकर पैसे लेते हैं। अपने उपयोग में ले रहे हैं। मैं कई बार पोहरी प्रशासन को शिकायत कर चुका हूं,कलेक्टर साहब को तक कई बार आवेदन दे चुका हूं,लेकिन मेरी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।
