अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ 18 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिने जगत की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ 18 जुलाई को रिलीज होगी।

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नज़र आने वाले हैं। दोनों बिभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ में साथ नज़र आयेंगे, जिसमें एक सशक्त कहानी और दमदार अभिनय का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ को निशांत सी. शेखर निर्देशित कर रहे हैं।इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ईश्वरीय शक्ति, स्त्री सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश झलकता है।

अक्षरा सिंह, जो फिल्म में ‘शक्ति’ की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा, यह किरदार सिर्फ एक अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। ‘शक्ति’ एक ऐसी महिला है जो नारीत्व की सच्ची ताकत को दर्शाती है। दर्शक मुझे इस नए अवतार में जरूर पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें आत्मबल, करुणा और विद्रोह तीनों एक साथ मिलते हैं।

वहीं विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,इस फिल्म में मेरा किरदार कई भावनात्मक रंगों से भरा है। ‘रूद्र’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार है । न्याय, संघर्ष और आत्मपरिवर्तन का। अक्षरा के साथ काम करना हमेशा प्रेरणादायक रहा है और निशांत जी के निर्देशन में हर दृश्य जीवंत महसूस हुआ।

 

Next Post

समग्र आईडी अपडेट न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

Tue Jun 24 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाये, इसके साथ ही अन्‍य लंबित पत्रों का निराकरण भी सुनिश्चित से किया जाये। […]

You May Like