विधायक ने किया नवनिर्मित सिविल अस्पताल का निरीक्षण

सतना। रामपुर बाघेलान क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित बन रहे सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लेने रामपुर बाघेलान के विधायक विक्रम सिंह ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पर चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया जिसमें सिविल अस्पताल परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था,मर्चुरी एवं पार्किंग की सुविधा के साथ अस्पताल में सेवा देने वाले चिकित्सक एवं अन्य स्टाप के रहने की व्यवस्था केे लिये भवन निर्माण की जगह का चिन्हाकंन किया।

ऑक्सीजन प्लांट की भी होगी व्यवस्था

रामपुर बाघेलान क्षेत्र की जनता को सतना रीवा की तरह सुविधा उपलब्ध कराने के लिये विधायक विक्रम सिंह कोई कसर नहीं छोड रहे, जिसमें निरीक्षण के दौरान आक्सीजन प्लांट लगाने की बात सामने आई जिसके द्वारा क्षेत्रीय लोगों को गंभीर बीमारियों में भी बडेे अस्पतालों की तरह रामपुर बघेलान में ही सुविधाये प्राप्त हो सकेगी।19 करोड रूपये की लागत से बन रहे 100 विस्तरीय सिविल अस्पताल में क्षेत्र की जनता को को लाभान्वित करने विधायक श्री सिंह ने जांचो पर विशेष ध्यान आकर्षित किया है, जिस पर मरीजों की डायलिलिस, सिटी स्कैन,एमआरआई ,ऑल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जाचें सिविल अस्पताल में ही होेगी।

Next Post

यात्री एवं मालवाहक वाहनों पर RTO एवं पुलिस की कार्रवाई 

Mon Jun 23 , 2025
सिंगरौली। जन जागरूकता अभियान के तहत आज दिन सोमवार को चैक प्वाइंट टीम एवं स्थानीय पुलिस टीम मिलकर वाहन के मानक एवं मापदण्ड का जांच किया। इस दौरान नियम विरूद्ध परिवहन करते पाये गये खास तौर पर परमिट, शर्त, फिटनेश एवं रजिस्टे्रशन के उल्लंघन करते पाये गये वाहनों के खिलाफ […]

You May Like