दुर्घटना में युवक की मौत, राजमार्ग पर लगाया चक्काजाम

सागर । बंडा में एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। घटना के विरोध में नेशनल हाईवे-86 सागर-छतरपुर रोड पर परिजन ने चक्काजाम कर दिया।वे सड़क पर शव रखकर बैठ गए। चक्काजाम कर रहे लोग मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। तहसीलदार महेंद्र चौहान और बंडा थाना प्रभारी उपमा सिंह ने परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अंत्येष्टि सहायता राशि 5 हजार रुपए तत्काल परिवार को दिलाई। जिसके बाद परिवार वालों ने चक्काजाम खत्म किया और शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार को लोकेंद्र अहिरवार उम्र 18 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15 बंडा को भारी वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में लोकेंद्र गंभीर घायल हुआ था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में लोकेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पुल

Next Post

पत्नी बेटे को लेकर घर छोड़ कर गई तो पति ने खाया जहर

Sun Mar 2 , 2025
उज्जैन। 15 दिन पहले पत्नी घर से अपने बेटे के साथ भाग गई थी। पति ने कुछ दिन तलाश किया उसके बाद जहर खा लिया। जिनकी उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। महिदपुर के रसलपुरा में रहने वाले कालू पिता देवी सिंह 45 वर्ष को परिजन जहर खाने […]

You May Like