खाद्य तेलों में टिकाव, दालों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली 23 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव जबकि दालों में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 12 रिंगिट बढ़कर 4083 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.01 सेंट की बढ़त के साथ 54.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना 100 रुपये, दाल चना 100 रुपये और अरहर दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती जबकि मसूर दाल 300 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और उड़द दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

Next Post

ईपीटीए ने सरकार से की आईएसटीएस छूट पर लचीलापन बरतने की अपील

Mon Jun 23 , 2025
नई दिल्ली, 23 जून (वार्ता) भारत के पारेषण क्षेत्र की शीर्ष संस्था इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन एसोसिएशन (ईपीटीए) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) छूट को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना पर पुनर्विचार करे। ईपीटीए ने सुझाव दिया है कि देश के […]

You May Like