
भिंड। भिंड ग्वालियर हाइवे पर प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग जिंदगी ओर मौत से संघर्ष कर रहे हैं। भिंड ग्वालियर रोड पर फिर एक हादसा हुआ. सुनील सिकरवार पुत्र साहिब सिंह सिकरवार उम्र 33 वर्ष निवासी मालनपुर अपने पुत्र आर्यन उम्र 8 वर्ष को लेकर पल्सर बाइक से छीमका गांव आ रहे थे। तभी बूटी कुइया के पास गोहद चोराहा की ओर से जा रही हीरो पेशन बाइक से आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिसकी सूचना डायल हंड्रेड को लगी। सूचना लगते ही डायल हंड्रेड के स्टाफ ने दोनों घायलों को गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर अस्पताल भेज दिया। जहां सुनील सिकरवार की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आर्यन को भी हल्की चोटें आई हैं। दूसरी बाइक चालक का ग्वालियर में इलाज जारी है।
