बेकाबू थार जीप ने मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल

ग्वालियर। एक तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गयी है। जबकि बेटा घायल है।घटना मोतीझील के पास बदनापुरा मोड की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती किया है। पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम में भिजवाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थार जीप पूर्व पार्षद चंदन राय की बताई जा रही है।

शहर के निम्बाजी की खो निवासी 55 वर्षीय गौरा देवी और उनकी बेटी 20 वर्षीय गौरी कुशवाह की हादसे में मौत हुई है, जबकि गौरादेवी का बेटा सोनू कुशवाह घायल है। सोनू अपनी बहन गौरी और मां गौरा कुशवाह के साथ सौजना तिघरा गांव निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। यह लोग गौरी को चार शहर का नाका स्थित ससुराल से लेकर बदनापुरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी मोतीझील की ओर आ रही थार के चालक ने तेज रफ्तार में आते हुए पीछे से बाइक मे टक्कर मार दी।

बाइक में टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां सोनू को गंभीर हालत में होने पर भर्ती कर लिया गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने से गौरा देवी और उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कोचिंग क्लास में 11वीं की छात्रा से रेप, विरोध करने पर टीचर ने धमकाया

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर. घासमंडी इलाके के नजदीक चंदननगर में 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के साथ कोचिंग रूम के अंदर रेप का मामला सामने आया है। आरोप उसी कोचिंग के टीचर और संचालक विपुल श्रीवास्तव पर लगा है। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर धमकी […]

You May Like

मनोरंजन