कांग्रेस के तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक ली

*23 को जनसंपर्क ,24 को टिफिन बैठक ओर 25 को फूलबाग में उपवास धरना कार्यक्रम*

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय कार्यक्रम 23, 24 एवं 25 जून को होगा। कार्यक्रम की तैयारिओं को लेकर कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज जी.वाय.एम.सी क्लब परिसर में कांग्रेस जनों के साथ बृहद बैठक की। बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बताया कि 23 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर 25 जून को होने वाले उपवास धरना कार्यक्रम की जानकारी देंगे और यह भी बतायेंगे कि यह उपवास धरना कार्यक्रम क्यों आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 जून को शाम 6 बजे विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और एक साथ भोजन करेंगे। इसके लिये वह अपने-अपने घरों से टिफिन लगवाकर लायेंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक में कहा कि 25 जून को महात्मा गांधी पार्क फूलबाग में कांग्रेस पार्टी का बृहद उपवास धरना कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बैठक में कांग्रेसजनों को अलग-अगल जिम्मेदारियां भी सौंपी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा विकास के खोखले दावे कर रही हैं, जबकि धरातल पर लोग देख रहे है कि सड़को की बदहाल स्थिति है। बिजली दिन में 10 बार जा रही है, आमजन परेशान है और युवा वर्ग रोजगार की तलाश में भटक रहा है और भाजपा झूंठ परोस रही है।

Next Post

जल शक्ति मंत्रालय ने पूरे देश में जन भागीदारी के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sat Jun 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा नई […]

You May Like