उज्जैन की कपिला गौशाला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आई

उज्जैन. नगर निगम द्वारा रत्ना खेड़ी स्थित गौशाला का संचालन स्वामी अच्युतानंद महाराज के माध्यम से किया जाता है, यहां गायों का बेहतर रखरखाव और संरक्षण जिस स्तर पर किया जा रहा है ऐसे में यह गौशाला पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर आई और 3 लाख का पुरस्कार भी प्राप्त किया.

गौशाला में हो रहे नवाचार

नवभारत से चर्चा में अच्युतानंद महाराज ने बताया कि उज्जैन की इस कपिला गौशाला में किए अनेक नवाचार किए जा रहे है, गौशाला संवर्धन के लिए मास्टर प्लान भी बनाया गया है. यहां पर सघन पौधारोपण भी किया गया है और गौ माता के गोबर और गोमूत्र की सामग्री भी तैयार की जा रही है. गोशाला में निर्मित भगवान शिव गणेश की सुंदर प्रतिमाएं भी है.

इनका कहना है….

बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि पूरे मध्य प्रदेश में कपिला गोशाला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही मुख्यमंत्री एवं मोहन यादव ने शुक्रवार को गोशाला को पुरूस्कृतब करते हुए 3 लाख रूपयों का चेक भी भेंट किया है. बाबा महाकाल की कृपा है कि गोशाला का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है. स्वामी अच्युतानंद जी के नेतृत्व में गौशाला में नवाचार भी किया जा रहे हैं.

– आशीष पाठक, आयुक्त, नगर निगम

Next Post

सशक्त और सांस्कृतिक पहचान गढ़ रही दिल्ली: रेखा गुप्ता

Sat Jun 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली आज विकास और विरासत के संगम से अपनी एक नई, सशक्त और सांस्कृतिक पहचान गढ़ रही है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज उन्होंने यमुना तट पर सोनिया विहार में योग कार्यक्रम में […]

You May Like