SDM कोर्ट में आत्मदाह का प्रयास, आग लगाने से पहले दबोचा गया

सतना . जिले के रामपुर बघेलान में एसडीएम कोर्ट में गुरुवार की दोपहर अचानक उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति ने स्वयं पर पेट्रोन छिडक़कर आग लगाने का प्रयास किया. यह तो गनीमत रही की मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग लगाने से पहले ही व्यक्ति को दबोच लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह गुरुवार को भी न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामपुर बघेलान में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे. अपने अपने काम के सिलसिले में वहां पर आम जन व अधिवक्ताओं की आवाजाही भी बनी हुई थी. इसी दौरान वहां पर पहुंचे एक व्यक्ति ने अचानक अपने पास मौजूद बोतल खोली और उसमें रखे पेट्रोल को अपने ऊपर डालना शुरु कर दिया. इससे पहले कि आस पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि उस व्यक्ति ने माचिस निकाल ली और तीली जलाने लगा. मामले की गंभीरता को भांपते हुए वहां पर मौजूद कर्मचारी और अधिवक्ता फौरन ही उसकी ओर लपके और उससे माचिस व तीली छीन ली. जिसके फौरन बाद ही उसे दबोचते हुए कक्ष के एक कोने में निगरानी में बैठा दिया गया. इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और उसके बाद उक्त व्यक्ति को अपने साथ ले गई.

Next Post

स्टेशन प्रोजेक्ट अधूरा रहने से बारिश में रोज 50 हजार यात्री परेशान हो रहे

Fri Jun 20 , 2025
ग्वालियर। करोड़ों की लागत वाल रेल्वे स्टेशन प्रोजेक्ट अधूरा रहने से बारिश में रोज 50 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं। अनुबंध के हिसाब से दिसम्बर 2024 तक काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक काम पूरा न होने की वजह से रेल्वे के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की […]

You May Like