
ग्वालियर। करोड़ों की लागत वाल रेल्वे स्टेशन प्रोजेक्ट अधूरा रहने से बारिश में रोज 50 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं। अनुबंध के हिसाब से दिसम्बर 2024 तक काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक काम पूरा न होने की वजह से रेल्वे के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की सीमा दिसम्बर 2025 तक कर दी .काम करने वाली कंपनी ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक स्टेशन आने जाने रास्तो पर चलने तथा ट्रेन में सवार होते या उतरते समय यात्रीयो को धूप और पानी से बचने के लिए कोई वैकल्पिक शेड की व्यवस्था नहीं की है।
