रसोई गैस की किल्लत नहीं, अव्यवस्था से जूझ रही जनता: कमलनाथ

छिन्दवाड़ा। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज छिंदवाड़ा पहुंचे. ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ से रसोई गैस की किल्लत पर प्रश्न किया। प्रत्युत्तर में उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। जिले, प्रदेश व देश की जनता सरकार द्वारा उत्पन्न की गई अव्यवस्थाओं का शिकार हो रही। इस अव्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है। अव्यवस्थाओं के चलते ही कमी का माहौल बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा शोक यात्रा के सिलसिले में है।

Next Post

छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम ने जीता स्वर्ण, सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड किया हासिल

Thu Apr 2 , 2026
रायपुर, 02 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। टीम की कप्तान किरण पिस्दा की व्यक्तिगत प्रतिभा इस जीत की सबसे बड़ी वजह […]

You May Like

मनोरंजन