रीवा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में लगातार दूसरी बार निर्वाचित

रीवा,  रीवा। मध्य प्रदेश राज अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 की मतगणना अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में 25 सदस्य निर्वाचित होकर आते हैं परंतु इस वर्ष सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार महिला आरक्षण लागू किया गया था जिसके पश्चात 18 सदस्यों का निर्वाचन सामान्य प्रक्रिया से तथा 7 महिलाओं का निर्वाचन महिला आरक्षण कोटे से किया जाना सुनिश्चित किया गया था। इस वर्ष मध्य प्रदेश में सदस्य पद हेतु कुल 122 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें विंध्य से भी लगभग 30 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया था। जिसमें से यदि महिला आरक्षण को अलग कर दिया जाए तो सामान्य निर्वाचन में विंध्य से एकमात्र प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह ने लगातार दूसरी बार अपने जीत का परचम पूरे मध्य प्रदेश में लहरा दिया है।

श्री अखंड प्रताप सिंह ने 2,48,000 वैल्यू से ज्यादा मत प्राप्त करके लगातार अपनी दूसरी जीत सुनिश्चित की है। उनकी इस जीत की खुशी में श्री राजेन्द्र पान्डेय (अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रीवा ) श्री राकेश सिंह(अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शहडोल) वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजकुमार शुक्ल रीवा, श्री शुलभ पाण्डेय सचिव अधिवक्ता संघ रीवा एड. एस. के. सिंह एड वंश बहादुर सिंह, एड. शंखेश्वर तिवारी , एड अनिल शुक्ला, एड अरविंद सिंह, एड विक्रम सिंह परिहार देशराज सिंह, मनोज सिंह सेंगर, प्रदीप सिंह परिहार, बृजेश सिंह परिहार, आशीष प्रताप सिंह, प्रभुराज सिंह, वीरेंद्र सिंह गौर, राजेश कुशवाहा, विनोद जायसवाल,सहित विंध्य एंव पूरे मध्य प्रदेश के अधिवक्ता साथियों एवं सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Next Post

गैर-संचारी रोगों की सुरक्षित देखभाल पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस आयोजित

Fri Sep 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 का आयोजन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष का विषय “गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए सुरक्षित […]

You May Like