मानसून के एक दिन में दिखे तीन रंग

जबलपुर। सक्रिय मानसून प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरूवार को एक दिन में मौसम के तीन रंग दिखे। बादलों का डेरा, बारिश और धूप। सुबह से बादलों ने डेरा डाला। दिन चढते ही रिमझिम फुहारे बरसी। इसके बाद धूप खिल गई। इसके बाद दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली बूंदाबांदी शुरू हुई, इसके बाद रात में बदरा बरस पड़े। रूक-रूककर रिमझिम फुुहारे चल रही थी। इधर मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सिस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्र्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 72 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिम हवाएं पांच से छह किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

आधा लटका विद्युत पोल हटा, अब नये पोल से फैलेगी रोशनी

Fri Jun 20 , 2025
जबलपुर। महाराणा प्रताप वार्ड में भूकंप कॉलोनी में टूटा, जमीन पर आधा लटका हुआ विद्युत पोल पर आखिकार जिम्मेदारों की नजर पड़ी और उन्होनें नवभारत की खबर प्रकाशन के बाद तत्काल लटका हुआ विद्युत पोल हटाकर नया विद्युत पोल लगा दिया। अब कुछ दिन बाद पोल में नया विद्युत कनेक्शन […]

You May Like