साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान करने वालों के खिलाफ एक्शन

भोपाल। निगम की सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान ने जोन क्र. 15 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कचरा, भवन निर्माण सामग्री आदि सड़कों पर फैलाने तथा दुकानों पर पृथक-पृथक डस्टबिन न रखने व अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अपने समक्ष स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी कराई. निगम अमले ने दुकानों पर डस्टबिन न रखने तथा गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 02 हजार रुपये तथा सड़क पर भवन निर्माण सामग्री फैलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 हजार रुपये का स्पॉट फाईन वसूला. सहायक आयुक्त चौहान ने वार्ड क्र. 64 में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर दरोगा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही 02 दिवस में कार्य में सुधार में लाने हेतु चेतावनी भी दी.

 

Next Post

भोपाल में CNG बसों का संचालन शुरू

Wed Jun 18 , 2025
भोपाल। नगर पालिक निगम, भोपाल की लोक परिवहन कम्पनी भोपाल सिटी लिंक लिमि. द्वारा सीएनजी बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है. बी.सी.एल.एल. द्वारा शहर के रहवासियों की सुविधा को देखते हुए बस ऑपरेटर मेसर्स इंक्युबेट सॉफ्टटेक के माध्यम से सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा […]

You May Like

मनोरंजन