
जबलपुर।विजयनगर थाना अंतर्गत टीव्हीएस एजेन्सी शिवनगर के सामने बदमाशों ने सरेराह एक युवक को रोककर चाकू मार दिया।
पुलिस ने बताया संजय गोटिया 20 वर्ष निवासी मनमोहन नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने भाई बल्लू गोटिया के साथ दमोहनाका से पैदल घर जा रहे थे, जैसे ही टीव्हीएस एजेन्सी शिवनगर के सामने पहॅुचे तो नाटी एवं नाटी का दोस्त उसका रास्ता रोककर विवाद करने लगे। नाटी के दोस्त ने चाकू से हमलाकर उसके वायें पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी, उसके भाई बल्लू ने बीच बचाव किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
