भिंड: शहर की भिंड-लहार रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम चपका नगरा, जिला मुरैना निवासी बृजेंद्र सिंह (48) अपनी पत्नी रुचि सिंह (44) के साथ बाइक से जालौन जा रहे थे, तभी मानपुरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों जालौन में फेरा करने के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायल दंपति को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
