नेतन्याहू ने मोदी को ईरान पर हमले की जानकारी दी

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी को टेलीफोन पर ईरान पर हमले और वहां की स्थिति की जानकारी दी।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में बताया, “इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन आया। उन्होंने मुझे उभरती हुई स्थिति के बारे में जानकारी दी।”

उन्होंने कहा, “मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।”

Next Post

कारगिल के शूरवीरों को श्रद्धांजलि के लिए तोलोलिंग चोटी पर सेना का विशेष अभियान

Fri Jun 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में तोलोलिंग की ऐतिहासिक लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए तोलोलिंग चोटी पर एक विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान सेना की ‘फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन’ ने 11 जून को चलाया। […]

You May Like