
मन्दसौर। मंदसौर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता के लिए आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी रहा। जिला कांग्रेस कार्यालय, मंदसौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन बड़े उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा एवं भावनात्मक जुड़ाव के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। कार्यक्रम में विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रकाश रातड़िया सहित अनेक प्रमुख कांग्रेस नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में 72 दूरदर्शी नेताओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी । यह वह ऐतिहासिक संगठन है जिसने सत्य, अहिंसा, बलिदान एवं अथक संघर्ष के माध्यम से भारत को आजादी दिलाई । महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेताओं ने कांग्रेस को भारत की आत्मा का प्रतीक बनाया। कांग्रेस ने सदैव कमजोर, वंचित, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, किसान एवं मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा की है। गुर्जर ने कहा कि मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, ग्रामीण विकास जैसी क्रांतिकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया। आज जब संविधान पर हमला हो रहा है, संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है, तब कांग्रेस ही वह साहसी आवाज है जो सत्य, न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अडिग खड़ी है । इस अवसर पर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। वरिष्ठ नेता प्रकाश रातड़िया ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो साहस के साथ सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित सभी मोर्चाओं के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजनो ने बडी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करने तथा जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन खानपुरा मंडलम अध्यक्ष रमेश ब्रिजवानी ने किया व आभार डॉक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा ने माना। इस गरिमामय कार्यक्रम मे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे परशुराम सिंह सिसोदिया राकेश पाटीदार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण में विकास दशोरा, गोपाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह हाडा, जगदीश धनगर, सुरेश धाकड़, किशोर सिंह पंवार, राहुल जैन, विनोद शर्मा, विजेश मालेचा, सत्यनारायण पाटीदार, हनुमंत सिंह राठौर, महेश पाटीदार जिला कांग्रेस पदाधिकारियों में ओम सिंह भाटी, गोविंद सिंह पंवार आदी कई कांग्रेस जन इस अवसर पर उपस्थित थे।
