ईडी की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं : सिद्दारमैया

बेंगलुरु, 11 जून (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कांग्रेस सांसद ई तुकाराम और अन्य विधायकों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की कार्रवाई पर बुधवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सरकार को कानूनी दायरे में की गई किसी भी कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा “यह इस बारे में नहीं है कि हम क्या कर रहे हैं । यह मामला सरल है जैसे कि जब तक यह कानून के दायरे में हो, उन्हें जो करना है करने दें। अगर यह कानूनी रूप से किया जाता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम बस इतना कह रहे हैं कि इसमे कानूनी प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए। अगर कानून का किसी तरह से उल्लंघन हुआ है, तो हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। हम किसी भी कानूनी क्रियान्वयन में बाधा या हस्तक्षेप नहीं करेंगे।”

कर्नाटक में जाति पुनर्सर्वेक्षण के मुद्दे पर श्री सिद्दारमैया ने स्पष्ट किया कि पार्टी हाईकमान को प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा, ‘मूल सर्वेक्षण 25 साल पहले किया गया था जबकि इसे लगभग नौ साल पहले किया जाना चाहिए था। इस मामले में 60 से 70 दिनों की कम अवधि में एक नया सर्वेक्षण किया गया और केवल गणना पूरी की गई, पूरी रिपोर्ट नहीं।रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। सिद्धांत रूप में रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन केवल गणना वाला हिस्सा स्वीकार नहीं किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उज्जैन से आकर किन्नर का वेश रख ठगी कर रहे बहुरूपियों को किन्नर समाज ने पुलिस को सौंपा

Wed Jun 11 , 2025
दमोह.शहर में एक बार फिर नकली किन्नरों द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है. बुधवार सुबह केशव नगर और सुभाष कॉलोनी में पांच नकली किन्नर लोगों से जबरन 500 से 2100 रुपये तक वसूलते पकड़े गए. किन्नर समाज की अध्यक्ष गुड़िया किन्नर को सूचना मिलने पर वे अपने साथियों […]

You May Like

मनोरंजन