यूपीआई पर एमडीआर लगाने का दावे भ्रामक: सरकार

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुये बुधवार को कहा कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज किए जाने की अटकलें और दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और भ्रामक हैं।

वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर मीडिया में आ रही खबरों के मद्देनजर यह प्रतिबद्धता दोहरायी है। मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि इस तरह की निराधार और सनसनी पैदा करने वाली अटकलें नागरिकों के बीच अनावश्यक अनिश्चितता, भय और संदेह पैदा करती हैं।

उल्लेखनीय है कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग, वित्तीय सेवायें मामलों के विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बैठक में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने के फ्रेमवर्क पर चर्चा की थी। खबरों में कहा गया है कि तीन हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने पर विचार किया जा रहा है और सरकार इसके लिए नियमों में दबलाव कर सकती है।

 

 

Next Post

यूनियन बैंक प्रमुख ऋण दरों में की आधी फीसद की कमी

Wed Jun 11 , 2025
मुंबई 11 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद बुधवार से अपनी प्रमुख ऋण दरों में संशोधन करते हुये बाह्य बेंचमार्क ऋण दर और रेपो लिंक्ड ऋण दर में 50 आधार अंकों […]

You May Like